गरियाबंद। छुरा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। दुष्कर्म का शिकार हुई एक नाबालिक बालिका को पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सुरक्षित छुड़ाया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने थाना छुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 जुलाई 2025 को उसकी नाबालिक बेटी को अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर ले गया है। शिकायत पर थाना छुरा में अपराध क्रमांक 99/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी व पीड़िता की तलाश शुरू की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने तकनीकी आधार पर छानबीन की। इस दौरान आरोपी रमेश दुबे पिता स्व. यज्ञनारायण दुबे उम्र 39 वर्ष निवासी अटरिया थाना सेम्हरिया जिला रीवा (मध्यप्रदेश) हाल निवास इन्द्रानगर तुरभा पनवेल (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से अपहृता बालिका को सुरक्षित बरामद कर छुरा लाया गया।
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। वहीं पीड़िता को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















