गरियाबंद। गरियाबंद जिले के छुरा नगर में यादव समाज द्वारा इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। भक्ति और उल्लास से ओतप्रोत इस पर्व ने पूरे नगर का माहौल आध्यात्मिक बना दिया।
पूजा-अर्चना और कलश यात्रा से हुई शुरुआत
महोत्सव की शुरुआत नगर के देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद मातृशक्ति ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा निकाली, जो नगरभर में श्रद्धा और उत्साह का केंद्र रही।
नाचा पार्टी ने मोहा मन
नगर भ्रमण के दौरान नुआपाड़ा की राधा कृष्ण राउत नाचा पार्टी ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके लोकनृत्य और गायन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
भजन-कीर्तन और रामायण पाठ
दिनभर भजन-कीर्तन और रामायण पाठ का आयोजन होता रहा। इस अवसर पर कमाता प्रसाद जय गुरुदेव संकीर्तन मंडली, नेमीचंद यादव म्यूजिकल ग्रुप और जय कपीश मानस परिवार अमकोनी ने भक्ति से सराबोर गीत प्रस्तुत किए।
मध्यरात्रि में हुआ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
रात्रि 12 बजे शंखनाद, घंटे-घड़ियाल और जयघोष के बीच भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने नंदलाल के स्वागत में छप्पन भोग अर्पित किया और सुख-समृद्धि की कामना की।
प्रसादी भंडारा में उमड़ा जनसैलाब
हर साल की तरह इस बार भी यादव समाज की ओर से विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।
आस्था और एकता का संदेश
जन्माष्टमी महोत्सव ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि पूरे समाज को एकता के सूत्र में बांध दिया।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















