नाबालिक छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
बलौदाबाजार। जिले के सिमगा विकासखंड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल कामता में नाबालिक छात्राओं से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। विद्यालय के प्रधान पाठक देवलाल साहू (52 वर्ष), निवासी ग्राम बनसांकरा पर छात्राओं ने शारीरिक शोषण और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी शिक्षक छात्राओं को जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने का बहाना देकर अलग स्थान पर ले जाकर शोषण करता था। 19 सितंबर को एक छात्रा के साथ ऐसी ही घटना घटी, जिसकी पुष्टि जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन में की गई है। इससे पहले 30 अगस्त को भी एक अन्य छात्रा के साथ इसी तरह की वारदात हुई थी।
पीड़िताओं की शिकायत पर थाना सिमगा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धारा 74 बीएनएस एवं 9(G), 10, 11, 12(VI), 12 पाक्सो एक्ट के तहत तीन अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं। मामला विवेचना में है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















