गरियाबंद। जिले की धर्मनगरी कहे जाने वाली राजिम में राष्ट्रभक्ति को जगाने की एक अनोखी और सराहनीय पहल शुरू की गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पहल पर 15 अगस्त से प्रतिदिन सुबह 7:50 बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक में नगरवासी एकत्र होकर राष्ट्रीय गान गा रहे हैं।

इस आयोजन में स्कूली छात्र-छात्राओं से लेकर कारोबारी, युवा, बुजुर्ग और विभिन्न वर्गों के लोग बढ़-चढ़कर शामिल हो रहे हैं। नगरवासी अपनी दिन की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ कर गर्व और एकता का संदेश दे रहे हैं।
राजिम नगर पंचायत की इस पहल की सराहना न केवल नगर में बल्कि पूरे जिले में की जा रही है। लोगों का कहना है कि इस तरह की पहल से बच्चों और युवाओं में देशप्रेम की भावना और अधिक प्रगाढ़ होगी।

👉 अब हर सुबह धर्मनगरी राजिम में राष्ट्रगान की गूंज के साथ दिन की शुरुआत होती है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















