गरियाबंद। इंदागांव परिक्षेत्र में पहली बार हाथियों का दल पहुंचा है। तीन हाथियों का यह दल जैसे ही क्षेत्र में दाखिल हुआ, आसपास के गांवों में हलचल मच गई। ग्रामीणों में जहां हाथियों को देखने की उत्सुकता है, वहीं संभावित नुकसान को लेकर हल्की दहशत भी देखने को मिल रही है।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि सतर्क रहें, हाथियों के करीब न जाएं और किसी प्रकार की उकसाने वाली हरकत न करें।
माना जा रहा है कि यह हाथी पड़ोसी वन क्षेत्रों से भोजन और पानी की तलाश में इंदागांव परिक्षेत्र में पहुंचे हैं। फिलहाल वन विभाग ने स्थिति पर कड़ी नजर रखी है और ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















