संवाद एक्सप्रेस। विजय कुमार विश्वकर्मा
धनपुरी/बुढ़ार (शहडोल)। निःस्वार्थ समाज सेवा संगठन धनपुरी-बुढ़ार के दो युवा समाजसेवियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए अपने जीवन का पहला रक्तदान कर जरूरतमंद मरीज की जान बचाई। संगठन से जुड़े कमल कोल और राज बर्मन दोनों का रक्त समूह O पॉजिटिव है, और दोनों ने पूरी निष्ठा के साथ यह पुण्य कार्य किया।
18 प्लस होते ही पहला रक्तदान—कमल कोल बने असली रक्तवीर
कमल कोल, जो संगठन में पिछले चार वर्षों से सक्रिय रूप से सामाजिक सेवा कर रहे हैं, हमेशा से रक्तदान करने को उत्सुक थे। 18 वर्ष पूरे होने के बाद उन्होंने बिना देर किए अपना पहला रक्तदान किया। उनका निवास झिल्ली दफाई, वार्ड-15, धनपुरी में है।
उन्होंने अपना कीमती रक्तदान जिला अस्पताल शहडोल में ICU में भर्ती मरीज सुश्री रातरानी केवट (उम्र 25 वर्ष) के लिए किया, जिन्हें अत्यंत आवश्यकता थी।
दूसरे रक्तवीर—राज बर्मन भी आगे आए
धनपुरी पुरानी बस्ती वार्ड-23 निवासी राज बर्मन ने भी संगठन की प्रेरणा से O पॉजिटिव रक्तदान कर मानवता का असली संदेश दिया। संगठन द्वारा दोनों युवाओं के इस कदम की सराहना की जा रही है।
नशा मुक्त समाज और मानवता का संदेश
संगठन के सदस्यों ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर समाजहित के कार्यों में आगे आना चाहिए।
“जंगल का शेर दूसरों का खून पीता है, पर हमारे ये युवा समाजसेवी असली शेर हैं, जो अपना रक्त देकर किसी को नया जीवन देते हैं।”
संगठन ने व्यक्त की शुभकामनाएं
निःस्वार्थ समाज सेवा संगठन ने दोनों रक्तवीरों को धन्यवाद देते हुए कहा कि
“आपका यह मानवीय कदम समाज के लिए प्रेरणा है। ईश्वर आपको सुख-समृद्धि प्रदान करे और आप इसी तरह समाजहित में योगदान देते रहें।”

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments







