(संवाद एक्सप्रेस) बारमते
मुंगेली,जिले में महिला उद्यमियों को बाजार से जोड़ने, उनके उत्पादों की बिक्री एवं ब्रांडिंग को मजबूत करने और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महिला उद्यमियों हेतु मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस (एमडीए) कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) सदस्यों तथा महिला संचालित सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यमों को बाजार विकास सहायता योजनाओं प्रदर्शनी/मेलों में भागीदारी ब्रांडिंग, पैकेजिंग सुधार एवं डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से व्यवसाय विस्तार के लिए सक्षम बनाना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विक्रम सिंह ठाकुर ने किया उन्होंने कहा कि महिला उद्यमिता आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक परिवर्तन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है उन्होंने कहा कि एमडीए जैसी योजनाएं महिला उद्यमियों को बड़े बाजारों तक पहुंच बनाने में सहायक सिद्ध होती हैं कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें एमडीए योजनाएं,राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के मेलों में भागीदारी की प्रक्रिया उत्पादों की ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग गुणवत्ता प्रमाणन बी2बी व बी2सी मार्केट लिंकज, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिक्री विस्तार तथा सरकारी अनुदान प्राप्त करने की प्रक्रिया शामिल रही। इस दौरान सफल महिला उद्यमियों के उदाहरण प्रस्तुत किए गए और प्रतिभागियों को व्यावहारिक सुझाव दिए गए कि वे अपने उत्पादों को प्रतिस्पर्धी बाजार में कैसे स्थापित करें प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें आगे की कार्ययोजना तैयार करने के लिए मार्गदर्शन भी दिया गया कार्यक्रम में जिलेभर से लगभग 40 महिला उद्यमियों, एसएचजी प्रतिनिधियों एवं महिला संचालित उद्यमों ने सक्रिय भागीदारी की। प्रतिभागियों ने इसे प्रेरणादायक एवं उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में विकासखंड परियोजना प्रबंधक शैलेन्द्र बिंझवार सहित विभागीय अधिकारी,विपणन विशेषज्ञ एवं संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे एएफसी इंडिया लिमिटेड द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

















