मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के कैलारस क्षेत्र में एक दर्दनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। जानकारी के अनुसार, कैलारस की 15 वर्षीय छात्रा रसना, जो कक्षा 9वीं में पढ़ती थी, को गांव के ही युवक मोनू लगातार परेशान कर रहा था। आरोप है कि आरोपी छात्रा पर फोन पर बात करने का दबाव डालता था और मना करने पर गाली-गलौज व धमकी देता था।
विरोध करने पर चारपहिया वाहन से कुचला
बीती शाम करीब 6 बजे छात्रा अपनी बहन के साथ खेत में परिजनों को चाय देने जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपी मोनू पहुंचा और उसे जबरन चारपहिया वाहन में बैठाने की कोशिश की। छात्रा के विरोध करने पर युवक ने बेरहमी से उसे गाड़ी से कुचल दिया और करीब 20 मीटर तक घसीटा।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
गंभीर हालत में परिजन छात्रा को जिला चिकित्सालय मुरैना लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ धमकी भरा ऑडियो
इस बीच, घटना से जुड़ा एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी छात्रा को धमकी देते और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते सुना जा सकता है।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















