गरियाबंद। फिंगेश्वर थाना पुलिस ने छुरा मार्ग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गौवंश की तस्करी कर रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 8 गौवंशों को भी बरामद किया, जिन्हें पिकअप वाहन में ठूस-ठूसकर ओडिशा ले जाया जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक, गौ रक्षकों ने पुलिस को तस्करी की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस ने छुरा मार्ग पर नागझर के पास नाकेबंदी कर वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान पिकअप वाहन से 8 गौवंश बरामद हुए। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों— खेमन सिन्हा, मोहन लाल खुटे और चेतन निषाद को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बरामद गौवंशों को सुरक्षित गौशाला में भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि क्षेत्र में लगातार गौवंश तस्करी की शिकायतें मिल रही हैं। गौ रक्षकों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से न केवल धार्मिक भावनाएँ आहत होती हैं, बल्कि पशुओं के साथ अमानवीय व्यवहार भी होता है।

फिंगेश्वर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गौवंश तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















