छिंदवाड़ा । पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को देशी पिस्टल और जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार किया है एसपी अजय पांडे और एएसपी आशीष खरे के मार्गदर्शन में सीएसपी अजय राणा तथा टीआई गोविंद सिंह राजपूत की टीम ने यह सफलता हासिल की
शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मोहननगर निवासी प्रिंस उर्फ़ विकास बाधवानी पिस्टल और कारतूस बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है।
पुलिस ने मोहरली रोड के पास दबिश देकर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा राउंड बरामद किए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह हथियार उसे ताज नगर निवासी दानिश अली ने ₹30,000 में दिया था। दानिश ने स्वीकार किया कि उसने यह पिस्टल चिल्हा बाबा दरगाह के पास किसी व्यापारी से खरीदी थी और एक राउंड कुलबेहरा नदी के पास रात में फायर भी किया था।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 25(1-ए, ए), 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्रिंस उर्फ़ विकास पहले भी बलात्कार मारपीट शराब तस्करी और आर्म्स एक्ट जैसे कई मामलों में आरोपी रह चुका है।
दानिश के विरुद्ध चेक बाउंस का मामला न्यायालय में लंबित है हथियार बेचने वाले व्यापारी की तलाश में पुलिस टीम संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है।
इस कार्रवाई में नि.गोविंद सिंह राजपूत, सउनि. संदीप सिंह राजपूत, प्र.आर. मंगलसिंह, आरक्षक सौरभ बघेल, बृजेश पाल, सायबर सेल के नितिन एवं आदित्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही एसपी द्वारा टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments











