संवाद एक्सप्रेस।सोना बारमते
कांकेर। थाना दुर्गूकोंदल क्षेत्रांतर्गत हत्या के प्रयास के एक प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है
गिरफ्तार आरोपी
अशोक जैन पिता स्व. सेवकराम जैन, उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम सराधुनवागांव,थाना चारामा हाल निवास बाजारपारा दुर्गूकोंदल, थाना दुर्गूकोंदल,
जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.) प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 16/12/2025 को सायं लगभग 07:15 बजे वह अपने मित्र संजय गिरी गोस्वामी के साथ दुर्गूकोंदल बाजार स्थित लाड़ी के पास आरोपी अशोक जैन के घर खाना खाने गया था इसी दौरान संजय गिरी गोस्वामी द्वारा खाना मांगने पर आरोपी अशोक जैन द्वारा गंदी गंदी गालियाँ दी गईं तथा आवेश में आकर आज तुम्हें जान से मार दूँगा कहते हुए हत्या करने की नीयत से अपने घर में रखे टंगिया से संजय गिरी गोस्वामी के सिर पर प्रहार किया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई घटना के दौरान प्रार्थी नील सिंह गायकवाड़ द्वारा बीच-बचाव किया गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दुर्गूकोंदल में अपराध क्रमांक 47/2025, धारा 296, 109 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना पूछताछ पर आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया गया आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग टंगिया जप्त की गई।
आरोपी अशोक जैन को आज दिनांक 17/12/2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















