(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जन्म जयंती के अवसर पर गुरुवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश में 115 स्थानों पर अटल प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर से वर्चुअली सभी अटल प्रतिमाओं का अनावरण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव उपस्थित रहे। इसी क्रम में नगर पालिका गरियाबंद के साई गार्डन में निर्मित अटल प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष आसिफ मेमन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, कलेक्टर बी.एस. उइके, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, वरिष्ठ नागरिक अनिल चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। अथितियों ने फीता काटकर प्रतिमा का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंदूलाल साहू ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश को विकास की नई दिशा दी। उन्होंने जय जवान, जय किसान के साथ जय विज्ञान का नारा देकर भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का कार्य किया। अटल जी का जीवन आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। पोखरण में उनका परमाणु परीक्षण करना सहित कई घटना उनके क्षमता का परिचत कराते है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचार, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की जीवंत मिसाल थे। उन्होंने कहा कि अटल जी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया और आम जनमानस के कल्याण के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए। आज नगर में उनकी प्रतिमा का अनावरण हम सभी के लिए गौरव का क्षण है, जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देती रहेगी।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटलजी की स्मृतियों को चिरस्थायी रखने उनके जन्म शताब्दी वर्ष में पिछले वर्ष नगरीय निकायों में अटल परिसरों के निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया था। आज इन्ही का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में बलदेव सिंह हुंदल, मुरलीधर सिन्हा, आशीष शर्मा, सुमित पारख, सुरेंद्र सोनटेके, अनूप भोसले, विष्णु मरकाम, बिंदु सिन्हा, सूरज सिन्हा, रेणुका साहू, खेम सिंह बघेल, टिंकू ठाकुर, तनु साहू, प्राची कुटारे, नरोत्तम साहू, सागर मयाणी, प्रतीक सिंह, अमित बखरिया, प्रतिमा हुमने, सहित पालिका स्टाफ बड़ी संख्या में पालिका के अधिकारी कर्मचारी और अन्य लोग उपस्थित थे।।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















