प्रमोद कुमार सोनवानी
पेंड्रा। मरवाही क्षेत्र के धरहर अंतर्गत ऐंठी गांव में इन दिनों अखंड नवधा रामायण का भव्य आयोजन चल रही है आयोजन स्थल पर भक्ति की ऐसी अविरल धारा बह रही है, जिसमें पूरा गांव ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु भी भाव-विभोर होकर डुबकी लगा रहे हैं। इस धार्मिक आयोजन के दौरान प्रतिदिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र पर आधारित रामायण पाठ , प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं मानस गायन का क्रम सुबह से देर रात तक चलता रहता है। विभिन्न रामायण मंडलियों द्वारा सस्वर प्रस्तुति दी जा रही है, जिसे सुनने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में मानस श्रोता पहुंच रहे हैं।

आयोजन स्थल पर हर वर्ग के लोगों की उपस्थिति देखने को मिल रही है। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर महिलाएं, पुरूष, बुजुर्ग और युवा – सभी रामभक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। श्रीराम की जीवनगाथा, उनके आदर्श, मर्यादा और त्याग की कथाएं श्रोताओं के मन को गहराई से छु रहीं हैं। इस आयोजन के माध्यम से सभी धर्मानुयायियों को प्रभु श्रीराम के दिव्य चरित्र को सुनने और आत्मसात करने का अवसर मिल रहा है।
भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठते हैं। वातावरण में ”जय श्रीराम” के जयघोष और भक्तिमय गीतों की गूंज सुनाई देती है। गांव का पूरा परिवेश मानों राममय हो गया है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना कि यह आयोजन वर्ष में एक बार होता हैं और पूरे वर्ष लोग इस पावन अवसर का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। उनका मानना है कि ऐसे आयोजन सौभाग्य से ही देखने और सुनने को मिलते हैं।

ग्रामीणों ने भावुक स्वर में कहा कि मनुष्य जीवन अनमोल है और जब तक यह तन है, तब तक ऐसे धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होकर पुण्य अर्जित करना चाहिए, क्योंकि यह अवसर बार-बार नहीं मिलता।
अखंड नवधा रामायण का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत कर रहा है, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी सजीव बनाए हुए हैं।
ऐंठी गांव में बह रही यह भक्ति की धारा क्षेत्रवासियों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति का स्रोत बन गई है इही वजहो से पूरे गांव का माहौल आयोजन के इन दिनों त्यौहार जैसा हो चुका है। राम नाम की श्रद्धा में दिन रात गोता लगा रहे हैं।
आयोजन 1 जनवरी गुरूवार को प्रारंभ हुई है। 9 जनवरी शुक्रवार को समापन होगी। हवन यज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। ज्ञात हो कि धरहर पंचायत के ऐंठी गांव में सिद्ध बाबा का मंदिर है जिसे सिद्ध बाबा डोंगरी भी कहते हैं यहां प्रति वर्ष अखंड नवधा रामायण का आयोजन ग्रामवासी के सहयोग और जन सहयोग से कई वर्षों से जारी है। 22वॉ से लगातार किया जा रहा है। जिसका सफल संचालन नवधा समिति पूरी तन्मयता के साथ करती है।

















