(संवाद एक्सप्रेस) बारमते
यातायात जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लोगों को जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरण किए जा रहे है
जांजगीर चांपा,पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS)के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में यातायात पुलिस एवं बलौदा पुलिस द्वारा आज बलौदा क्षेत्र के रेडियंट एवं महावीर दोनों कोल वासरी में यातायात जागरूकता का आयोजन किया गया।
37 वा सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर यातायात सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यावसायिक वाहनों के ड्राइवरों एवं हेल्परों का आंखों का परीक्षण (आई टेस्ट) एवं शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण फिजिकल टेस्ट कराया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों के स्वास्थ्य की जांच कर दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना तथा सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान आंखों की रोशनी ब्लड प्रेशर शारीरिक फिटनेस आदि की जांच की गई।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा एवं निरीक्षक लालन पटेल यातायात ने ड्राइवरों को यातायात नियमों का पालन करने नशे की हालत में वाहन न चलाने गति सीमा का ध्यान रखने एवं नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया साथ ही हेलमेट सीट बेल्ट एवं अन्य सुरक्षा उपायों के महत्व की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में वाहन चालक एवं हेल्पर उपस्थित रहे पुलिस द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रखने की बात कही गई।

















