(संवाद एक्सप्रेस) बारमते
संविधान के पालन से ही सशक्त लोकतंत्र का निर्माण कलेक्टर
रायगढ़,गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज जिला कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कलेक्टर चतुर्वेदी ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं सृजन सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि देश को संचालित करने की आत्मा और शक्ति है संविधान में निहित नियम,विधि एवं मूल्य हमें एक आदर्श नागरिक बनने की दिशा दिखाते हैं उन्होंने सभी से संविधान की मूल भावना को समझने,उसके नियमों का पालन करने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया इस अवसर पर उन्होंने धान खरीदी कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम के दौरान नन्ही बालिका विधि कुमारी द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सस्वर पठन किया गया इस अवसर पर सहायक कलेक्टर अक्षय डोसी,अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो,रवि राही, डॉ. प्रियंका वर्मा,संयुक्त कलेक्टर राकेश गोलछा,श्रीमती पूजा बंसल सहित कलेक्टोरेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

















