(संवाद एक्सप्रेस) बारमते
रायपुर,के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा की हनुमान इस्पात फैक्ट्री में क्रेन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत आदिवासी युवक शिवप्रसाद ध्रुव की होटल में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं दूसरी ओर इस मामले में मृतक के परिजनों के प्रति फैक्ट्री प्रबंधन के गैरजिम्मेदाराना रवैये को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है
जानकारी के मुताबिक, नव फरवरी की शाम औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा के फेजदो स्थित अजय साहू की होटल में कुत्ते को भोजन खिलाने के विवाद को लेकर शिवप्रसाद ध्रुव की हत्या हुई थी।
पुलिस चौकी सिलतरा के प्रभारी राजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि मृतक शिवप्रसाद धुर्वे,पिता पटवारी प्रसाद धुर्वे (35 वर्ष) निवासी थाड़पथर,पोस्ट खेतगांव,पुष्पराजगढ़,जिला अनुपपुर (मध्यप्रदेश) का निवासी था वह अपने दोस्तों के साथ खाना खाने होटल गया था उस समय होटल कर्मचारी पवन सेन एवं सागर साहू भी वहां मौजूद थे।
सागर साहू खाना खाते हुए थाली में खाना छोड़कर होटल के किचन में गया इसी दौरान शिवप्रसाद धुर्वे ने सागर साहू की थाली का खाना कुत्ते को खिला दिया इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि होटल कर्मचारी पवन सेन एवं सागर साहू ने शिवप्रसाद धुर्वे को होटल से घसीटते हुए बाहर निकाला और चाकू से उसके सीने में वार कर दिया।
शिवप्रसाद धुर्वे को उसके साथियों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टर द्वारा जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 91/26, धारा 103, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है साथ ही पुलिस ने दोनों आरोपियों पवन कुमार श्रीवास,पिता जयमोहन श्रीवास (35 वर्ष) निवासी चिल्हाड़ी,पचपेड़ी,जिला बिलासपुर, एवं सागर साहू, पिता कन्हैया साहू (24 वर्ष) निवासी ग्राम चरोदा,थाना धरसींवा,रायपुर को गिरफ्तार कर लिया है।







