(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। नई दिल्ली में भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा आयोजित “सशक्त पंचायत नेत्री अभियान” के राष्ट्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से चयनित महिला सरपंचों ने भाग लिया। इस सम्मेलन में गरियाबंद जिले के ग्राम पंचायत फुलकर्रा की सरपंच चूड़ामणि दीवान भी शामिल हुईं और राष्ट्रीय मंच पर जिले का मान बढ़ाया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों की कुल 9 महिला सरपंचों को आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने पंचायत स्तर पर किए जा रहे कार्यों और महिला नेतृत्व की भूमिका पर अपने अनुभव साझा किए।

सम्मेलन का उद्देश्य पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाना और उनके कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। केंद्र सरकार द्वारा कार्यक्रम में शामिल होने वाली सभी महिला सरपंचों के लिए आने-जाने की एयर टिकट की व्यवस्था निःशुल्क की गई थी, जिससे उन्हें राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने का अवसर मिला।
इस अवसर पर सरपंच चूड़ामणि दीवान ने जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, उप संचालक पद्मनी हरदेल, जनपद पंचायत सीईओ कुमार सिंह नागेश सहित जिला प्रशासन और ग्राम पंचायत फुलकर्रा के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















