(संवाद एक्सप्रेस) बारमते
रायपुर एम्स में भर्ती दुर्ग पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध
पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत अचानक बिगड़ गई है जसिके बाद उन्हें रायपुर के एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें न्यूरो सर्जरी वार्ड के आईसीयू में रखा गया है जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है जानकारी के मुताबिक 70 वर्षीय तीजन बाई वर्ष 2024 से लकवे की बीमारी से पीड़ित हैं बताया जा रहा है कि पिछले करीब 20 दिनों से वह केवल जूस और फलों के सहारे ही रह रही थीं बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान उनके परिजनों से तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की गई थी फिलहाल डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं
देश-विदेश में छत्तीसगढ़ की लोककला पंडवानी को दिलाई हैं पहचान।
छत्तीसगढ़ की लोककला पंडवानी को देश-विदेश में पहचान दिलाने वाली तीजन बाई कपालिक शैली की प्रमुख कलाकार हैं और अब तक करीब 17 देशों में अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं।

















