(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में संगठन सृजन अभियान को गति देते हुए नहरगांव मंडल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित मिरी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्रीय विधायक श्री जनक राम ध्रुव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना तथा पंचायत, वार्ड एवं बूथ स्तर पर नई कमेटियों का गठन करना रहा। इस दौरान पंचायत अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्षों का चयन कर संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में ठोस पहल की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सक्रिय भूमिका निभाने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विधायक श्री जनक राम ध्रुव ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर गांव-गांव में कांग्रेस की विचारधारा को फैलाने और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत पकड़ ही चुनावी सफलता की कुंजी है।
ब्लॉक अध्यक्ष अमित मिरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जा रही है, जिससे पार्टी की जमीनी पकड़ और मजबूत हो सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, जिला महामंत्री एवं ब्लॉक प्रभारी पन्ना लाल ध्रुव, महामंत्री डिलेश्वर देवांगन, मंडल अध्यक्ष भानु सिन्हा, केशु सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष अमृत पटेल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा सेक्टर अध्यक्ष समीद खान, डैनी ध्रुव, नोबेल सेन, खम्मन दिवान, संतोष कुमार, पुनीत राम, महेश ध्रुव, महेश ठाकुर, देवलाल ध्रुव, पप्पू गुप्ता, भूपेंद्र साहू, लक्ष्मी नारायण, संतोष यादव, गोपाल देवांगन, उदित कुमार, साकेत शर्मा, मिथलेश, परमेश्वर ध्रुव, लखन, नरेंद्र, चितरंजन दीवान, धनराज निषाद, तुकेश्वर सेन, पुरुषोत्तम, गुलशन ध्रुव, लोमश, टेमलाल, देवालीराम, अघिन राम, भुनेश्वर निषाद, चुम्मन सिंह एवं घनश्याम ओगरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती, आगामी रणनीति, जनसंपर्क अभियान और स्थानीय मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा गया और सभी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
नहरगांव मंडल में आयोजित इस बैठक ने स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी आगामी समय में संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान दे रही है। पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक कमेटियों का गठन पार्टी की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















