(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। रायपुर–गरियाबंद मुख्य मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से परिसर बरुका, परिक्षेत्र गरियाबंद की ओर से बारुका मुख्य मार्ग पर प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया है। इस पहल से अब राहगीरों को आसानी से ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए शुरू किए गए इस प्याऊ घर का उद्देश्य राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को राहत पहुंचाना है। उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सुविधाएं मुख्य मार्गों पर अत्यंत आवश्यक हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के दिनों में पानी की समस्या अक्सर राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनती है, ऐसे में इस प्याऊ घर की शुरुआत एक सराहनीय कदम है। परिसर बारुका के इस प्रयास से न केवल लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि सामाजिक सेवा की दिशा में भी एक सकारात्मक संदेश जाएगा।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















