(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद । हाई स्कूल नहरगांव में कक्षा नवमी के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया जिसमें मुख्य अतिथि शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष समाजसेवी राजेंद्र सिंह राजपूत उपाध्यक्ष नरोत्तम नागेश हाई स्कूल प्राचार्य संजय शुक्ला एवं श्रीराम ध्रुव के उपस्थिति में परीक्षा प्रभारी बाल गोविंद कोसरिया तथा प्राचार्य संजय शुक्ला ने परीक्षा परिणाम बताया जिसमें कक्षा नवमी में प्रथम स्थान कुमारी लिना साहू कोकड़ी ने 79 प्रतिशत तथा द्वितीय स्थान पुष्कर निषाद एवं लालिमा 77 प्रतिशत तथा पद्ममनी, अनुराग कंवर खिलेश्वरी साहू कोमेश्वरी, हसीना पटेल, हर्षिता धुव, सहित बच्चों ने सफलता अर्जित किया है जिसको शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत प्राचार्य संजय शुक्ला व्याख्याता पुष्पांजली सिन्हा ,उपाध्यक्ष नरोत्तम नागेश श्रीराम ध्रुव यशवंत साहू एवं चंद्रशेखर साहू व्याख्याता के द्वारा मार्कशीट एवं पुरस्कार वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शाला समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत में कक्षा नौवीं में उत्तीर्ण हुए बालकों एवं बालिकाओं को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपना विचार रखा तथा अपने उद्बोधन में कहा कि जो बच्चे असफल हुए हैं वह भी आने वाला सत्र में नई जोश, नई ऊर्जा,लगन उत्साह के साथ तैयारी करें क्योंकि असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी है इसलिए आप निराश मत होना और एक लक्ष्य बनाकर नियमित पढ़ाई करें आज के इस वार्षिक परीक्षा परिणाम के लिए हाई स्कूल नहरगांव में कार्यरत सभी व्याख्याता शिक्षकों के असीम मार्गदर्शन मेहनत के कारण शाला का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा है इसके लिए शिक्षकों को भी बहुत-बहुत बधाई दिया।

प्राचार्य संजय शुक्ला ने कहा की आप लोग नियमित रूप से कक्षा में आए और लगन तथा लक्ष्य बनाकर परीक्षा की तैयारी करें ताकि आपकी एवं माता-पिता का सपना है उसे आप पूरा कर सकते हैं सफलता प्राप्त सभी बच्चों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया है इस इस कार्यक्रम में व्याख्याता चंद्रशेखर साहू प्रिया प्रधान सेडे, तुलसीराम आडिल, बाल गोविंद कोसरिया अनामिका टोप्पो,मंजू डहरिया वंदना साहू,पुष्पांजली सिन्हा तथा स्कूली बच्चे उपस्थित रहे

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















