(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद।शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव डालने वाला एक महत्वपूर्ण आयोजन 29 अप्रैल को राजधानी रायपुर के वृन्दावन हाल में आयोजित किया गया। सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला शिक्षक महासंघ (पंजीकृत), नई दिल्ली द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम के माध्यम से छत्तीसगढ़ में संगठन अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में महासंघ की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लता एस. मुल्लूर अपनी कार्यकारिणी टीम के साथ शामिल हुई। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा उपस्थित रही, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर महापौर मीनल चौबे ने की। अतिविशिष्ट अतिथियों में स्वाति वर्मा, डॉ. सारिका एस. गंगा, कल्पना बुतरेड्डी, अनसूया देवी पी.एस., भाग्याम्मा, सिधोज कविता, राजश्री ए. सज्जेश्वर, प्रभावती एल एवं शांताबाई बिरादर सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। अतिथि वक्ताओं के रूप में नर्मदा प्रसाद मिश्र, डॉ. मनीषा वत्स, विष्णुदत्त बघेल और रूचि वर्मा भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का संयोजन लोकेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष भारती वर्मा ने जानकारी दी कि इस अवसर पर राज्य इकाई के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी हुई। साथ ही लोकेश कुमार वर्मा एवं भारती वर्मा द्वारा लिखित पुस्तक ‘प्रेरणा की ज्योति’ तथा जशपुर की संतोषी डनसेना के बाल काव्य संग्रह ‘अनुभव के अंकुर’ का विमोचन किया गया। इस आयोजन में प्रदेश भर से आए नवाचारी एवं सक्रिय शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया । यह कार्यक्रम महिला शिक्षकों की शक्ति, एकता और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाला एक सशक्त राष्ट्रीय मंच साबित होगा, जिसमें पहली बार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
उक्त कार्यक्रम में सावित्री बाई फुले के योगदान को याद किया गया तथा उनके जीवनी पर नाटक का मंचन भी किया ।जिससे उनके जीवन से प्रेरणा लेकर बालिका शिक्षा की मशाल जलाई जा सके।
इसी कड़ी में मैनपुर विकासखण्ड में लगातार नवाचार और अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्राथमिक शाला गोना से श्री आलोक कुमार शर्मा एवं प्राथमिक शाला जुगाड़ से सुश्री सोनाली मडामे को सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान एवं प्राथमिक शाला भिमाटिकरा से श्री टिकेश्वर महिलांगे को बालिका शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके इस सम्मान के लिये संस्था के सभी शिक्षकों , विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री महेश पटेल एवं स्त्रोत समन्वयक श्री शिव कुमार नागे ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















