(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव ने आज नगर पंचायत कोपरा पहुंचकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया। इस अवसर पर वे विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री साव ने नगर पंचायत कोपरा अंतर्गत अधोसंरचना मद से विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों के लिए 75 लाख रुपये की लागत से होने वाले कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन – शहरी 2.0 के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु संग्रहण केंद्र निर्माण के लिए 53 लाख 72 हजार रुपये की स्वीकृत राशि का भूमिपूजन भी किया गया। इसके अलावा अधोसंरचना मद से 19 लाख 99 हजार रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक 13 में पूर्ण हुए अटल परिसर निर्माण कार्य का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने संबोधित करते हुए कहा कि नगर पंचायत कोपरा में लगभग 1 करोड़ 49 लाख 11 हजार रुपये के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इसके अलावा उन्होंने नगर पंचायत कोपरा के कार्यालय भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये, नगरीय निकाय कोपरा के मूलभूत विकास एवं विस्तार के लिए 1 करोड़ रुपये तथा 21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले जल आवर्धन योजना की घोषणा की। उन्होंने नागरिकों से नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने की अपील की।
श्री साव ने कहा कि कोपरा के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। नगर पंचायत कोपरा बहुत ही कम समय में व्यवस्थित विकास किया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में अटल चौक था, जिसे अब अटल परिसर के रूप में विकसित किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के कारण ही छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हो पाया। उन्होंने बताया कि अटल जी ने छोटे राज्यों को अधिक विकास के अवसर देने की सोच के साथ छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान दी। श्री साव ने कहा कि उनके नेतृत्व और दूरदृष्टि ने प्रदेश को विकास की मजबूत दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि अटल जी के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा और उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।

उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रदेश के 192 नगरीय निकायों में से आज 190 क्रम के रूप में नगर पंचायत कोपरा में अटल परिसर का लोकार्पण किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जब वे कोपरा आए थे तो उनके द्वारा नगर पंचायत कोपरा के विकास के लिए 4 करोड़ 56 लाख रुपये दिए गए थे।
इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि कोपरा में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा की स्थापना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के तहत केंद्र एवं राज्य की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी सड़क, पुल-पुलिया, शासकीय भवन एवं फोरलेन निर्माण जैसे विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजिम क्षेत्र के चहंुमुखी विकास के लिए हमारी सरकार बनने के 2 वर्ष की अल्पअवधि में 500 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्य कराएं जा चुके है। इस दौरान छत्तीसगढ़ गृह भंडार निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, नगर पंचायत कोपरा के अध्यक्ष रूपनारायण साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद राजिम के अध्यक्ष महेश यादव, उपाध्यक्ष तारिणी सेन, जिला पंचायत सदस्य शिवांगी चतुर्वेदी, जनपद पंचायत अध्यक्ष इंद्राणी साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, अनिल चंद्राकर, आशीष शर्मा, अजय रोहरा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments