(संवाद एक्सप्रेस)धमतरी। शहर में रविवार को कथित चंगाई सभाओं को लेकर माहौल गरमा गया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग-अलग वार्डों और सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में चल रही चंगाई सभाओं में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई स्थानों पर सभा संचालकों और संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस और नोकझोंक भी देखने को मिली।
हिंदू जागरण मंच का आरोप है कि बिना प्रशासनिक अनुमति और धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के नियमों का पालन किए बिना चंगाई सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। संगठन का कहना है कि धर्म परिवर्तन से जुड़े मामलों में कानून के तहत निर्धारित प्रक्रिया और प्रशासन को सूचना देना अनिवार्य है, लेकिन कई स्थानों पर इसका पालन नहीं किया जा रहा।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इन सभाओं में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल हो रहे हैं और स्वयं को मूल धर्म में बताते हुए भी चंगाई सभा से जुड़े हुए हैं। इसे कानून के उल्लंघन की स्थिति बताते हुए हिंदू जागरण मंच ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विरोध के दौरान कुछ स्थानों पर माहौल तनावपूर्ण हो गया, हालांकि स्थिति को संभालने के लिए पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















