शिविर को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर ने कहा कि यह केवल शिविर ही नहीं है, बल्कि समस्याओं त्वरित निराकरण करने का समग्र माध्यम है।

आज प्रशासन खुद चलकर आपके गॉव तक आपके समस्याओं का निराकरण करने के लिए आपके द्वार पहुंच रही है। सैकड़ों ग्रामीण शिविरों के माध्यम से त्वरित लाभांवित हो रहे है। साथ ही उनके समस्याओं का निराकरण भी समयबद्धता के साथ सुनिश्चित हो रही है। ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान ही हमारी पहली प्राथमिकता है। माननीय मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश में व्यापक रूप से जनसमस्या निवारण शिविर आयोजन कर नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि हर पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचे और ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों को राहत मिल रही है। वहीं जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सोहन धु्रव ने कहा कि विभागों को जो आवेदन प्राप्त हुए है, उसे गंभीरता से निराकृत करें। साथ ही अपूर्ण आवेदनों के प्राप्त होने पर उसे अपात्र न करें। उन्हें सूचित कर उनके समस्याओं को निराकृत करने का प्रयास करें साथ ही योजनाओं का गॉव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सुनिश्चित करें।

शिविर में जनपद उपाध्यक्ष लेखराम साहू, जिला सदस्य बबीता सेन, जनपद सदस्य मुकेश सूर्यवंशी, पार्षद सुरेंद्र सोनटेके, मरौंदा सरपंच अनुसुइया ध्रुव, लखेन्द्र ध्रुव सरपंच मालगांव, श्रीमती शिवकुमारी भूपेंद्र ध्रुव मजरकट्टा, उर्वशी नेताम सरपंच पारागांव, फूलन बाई सरपंच छिंदौला, सरिता शेखर ध्रुव सरपंच चिखली, सहित 14 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने शिविर का निरीक्षण कर अवलोकन किया और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया की सराहना की। विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का आम जनों को लाभान्वित किया गया। इसी क्रम में राजस्व विभाग द्वारा सढ़ौली के किसान गौकरण सिंह सोम का 1.48 हेक्टेयर भूमि का त्वरित निराकरण करते हुए रकबा संशोधन किया गया। स्वामित्व योजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरित किए गए। पशुधन विकास विभाग ने उन्नत मादा वत्स पालन योजना के तहत 04 किसानों को कुल 16 बोरी पशु आहार का वितरण किया। पीएम आवास योजना के अंतर्गत 02 हितग्राहियों को पूर्ण आवास की चाबियाँ सौंपी गईं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 05 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा 01 शिशु का अन्नप्राशन संस्कार किया गया। मछली पालन विभाग द्वारा राज्य पोषित योजना अंतर्गत जोबा की 36 सदस्यीय जय बड़ादेव मछुआ समिति एवं उतरेश नेताम को कुल 05 नग जाल वितरित किए गए।

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले गरियाबंद विकासखण्ड के 10 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम सुश्री हितेश्वरी बाघे, तहसीलदार श्री चितेश देवांगन, जनपद सीईओ श्री के.एस. नागेश सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















