(संवाद एक्सप्रेस) बारमते
कोरबा, बालको पुलिस ने एकतरफा प्यार के मामले में युवती के पिता पर गोली चलाने के आरोपी के सहयोगी को गिरफ्तार किया है यह आरोपी लंबे समय से फरार था और उसने मुख्य आरोपी को देसी कट्टा उपलब्ध कराया था यह घटना 19 फरवरी को बालको थाना क्षेत्र के दोन्द्रों संगम नगर में हुई थी मुख्य आरोपी साहिल मासी एक युवती से एकतरफा प्यार करता था युवती और उसके परिवार ने उसे कई बार समझाया लेकिन वह नहीं माना।
घटना की रात साहिल युवती के घर पहुंचा जहां उसकी युवती के पिता से कहासुनी हो गई इसी दौरान साहिल ने देसी कट्टा निकालकर पिता पर गोली चला दी गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी और वे बाल-बाल बच गए कट्टा लहराते हुए भगा था आरोपी गोली चलने की आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए भीड़ बढ़ती देख आरोपी साहिल मासी कट्टा लहराते हुए मौके से फरार हो गया था।
मुख्य आरोपी पहले ही पकड़ा गया था
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी साहिल मासी (22) को बालको से गिरफ्तार कर लिया था उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया था।
युवती के परिजनों ने बताया था कि साहिल पिछले कई महीनों से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था और फोन पर भी उसे परेशान करता था इस मामले में मुख्य आरोपी साहिल का सहयोगी और मास्टरमाइंड विवेक राजपूत (24 ) लंबे समय से फरार चल रहा था विवेक ने ही साहिल को देसी कट्टा उपलब्ध कराया था बालको पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर लिया है
बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी के नेतृत्व में इमरान खान, आरक्षक रामेश्वर यादव और आरक्षक हेमशरण की टीम ने घेराबंदी कर विवेक राजपूत को पकड़ा पुलिस के अनुसार, विवेक राजपूत के खिलाफ बांगो थाना क्षेत्र में डकैती सहित कई अन्य मामले भी दर्ज हैं।

















