(संवाद एक्सप्रेस) गरियाबंद। ग्राम पंचायत आमदी द में 14 मई 2026 को विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती, बीजोपचार, खरीफ फसलों में संतुलित उर्वरक उपयोग, हरी खाद, नील हरित शैवाल, नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग सहित खेती से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों की जानकारी दी गई।

इस दौरान फसलों में लगने वाले कीट एवं बीमारियों की रोकथाम के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही किसानों को Agristack एवं पीएम किसान योजना में नवीन पंजीयन की प्रक्रिया और उसके लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में किसानों के साथ संवाद कर खेती में नई तकनीकों को अपनाने और लागत कम कर उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की सलाह दी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत आमदी द के सरपंच आत्माराम, कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) की वैज्ञानिक ज्योति रमा मैम एवं डॉ. खुशबू साहू, समिति प्रबंधक मनोज साहू, SADO मनोज कुमार अटल, RAEO सतीश सोम सहित बड़ी संख्या में कृषक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















