(संवाद एक्सप्रेस)बारमते
रायगढ़.पुलिस ने एसएसपी शशि मोहन सिंह के कुशल नेतृत्व में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है हाल ही में थाना कोतवाली रायगढ़ में दर्ज अपराध क्रमांक 217/2026 एवं 218/2026 धारा 4,7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत आरोपी करन चौधरी उर्फ करन अग्रवाल, पुष्कर अग्रवाल तथा सुनील अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया पूछताछ में हवाला के माध्यम से पैसों के लेनदेन और खरसिया निवासी अमित मित्तल के नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण इनपुट मिले, जिसके आधार पर साइबर थाना और कोतवाली पुलिस ने तकनीकी निगरानी शुरू की जांच में पता चला कि आरोपी रायगढ़, रायपुर, सक्ती और खरसिया से जुड़े नेटवर्क के साथ हैदराबाद, मुंबई होते हुए गोवा में सक्रिय थे।
एसएसपी के निर्देशन पर सीएसपी मयंक मिश्रा,डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में साइबर थाना रायगढ़ की टीम गोवा पहुंची, जहां कैंडोलिम बीच क्षेत्र में किराए के विला में छापेमार कार्रवाई की गई पुलिस दबिश के दौरान अमित मित्तल के साथ मोहित सोमानी,प्रकाश वाधवानी,आकाश मोटवानी, राहुल खंडेलवाल उर्फ बाबू और सुलभ खंडेलवाल उर्फ छोटा बाबू सट्टा संचालित करते मिले पुलिस कार्रवाई की भनक लगने पर आरोपी फरार होने की तैयारी में थे और अपने कॉलिंग फोन, लैपटॉप, हिसाब-किताब की डायरी तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज नष्ट करने की कोशिश कर चुके थे मौके से 10 मोबाइल फोन जब्त कर सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए रायगढ़ लाया गया।
कैसे संचालित होता था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क खाईवालों ने बताया कि ये तीन तरीको से IPL क्रिकेट मैच में सट्टा चलाते थे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के तीन तरीके (I) सबसे पहले अभिनंदन बुक/ लाइन के माध्यम से रायपुर से क्रिकेट सेशन का भाव लिया जाता था भाव लेने के बाद APK बेस्ड zoom App में जुड़कर खाईवाल नीचे प्लेयर तक भाव डिस्टिब्युट किया जाता था क्योंकि सटोरिए पिछले कई सालों से क्रिकेट सट्टा से जुड़े हैं, ये जुए में समय का एडवांटेज लेने APK फाइल से प्रगति टीवी ऐप/स्टार लाइव जैसे ऐप जिसे पहले से अपने मोबाइल पर डाउनलोड किया गया है जिसमें लगभग 7 सेकंड पहले के मैच प्रसारित होता था और जिसका एडवांटेज लेकर ये कॉलिंग वर्चुअल ऐप में पहले से जुड़े खाईवालों से बात करते और नीचे भाव बताते थे तकनीकी जांच और मोबाइल डाटा की पड़ताल में सामने आया कि आरोपी मध्य भारत के चर्चित सट्टा नेटवर्क संचालक “मन्नू नथानी” गिरोह से जुड़े हुए थे और ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, मटका सट्टा तथा डिजिटल बेटिंग आईडी के जरिए संगठित अपराध को अंजाम दे रहे थे जांच में पता चला कि आरोपी ऊपर से बेटिंग आईडी लेकर अपने नीचे सक्रिय एजेंटों और प्लेयर्स को उपलब्ध कराते थे तथा हर लेनदेन पर कमीशन प्राप्त करते थे प्रारंभिक जांच में एक आईपीएल सीजन में करोड़ों रुपये से अधिक के लेनदेन का हिसाब-किताब मिलने के संकेत मिले हैं।
गिरफ्तार आरोपी 1. अमित मित्तल पिता अनूप मित्तल उम्र 30 साल स्टेशन रोड़ खरसिया 2. मोहित सोमानी पिता मुरलीधर सोमानी उम्र 38 साल निवासी समता कॉलोनी आजादचौंक रायुपर 3. प्रकाश वाधवानी पिता जगदीश वाधवानी उम्र 28 साल निवासी चौबे कॉलोनी आजाद चौंक रायपुर 4. आकाश मोटवानी पिता दीपक मोटवानी उम्र 31 साल निवासी कचहरी चौंक थाना मौदहापारा जिला रायपुर 5. राहुल खंडेलवाल पिता स्व0 विनोद खंडेलवाल 36 साल निवासी मेग्नेटो सिग्नेचर होम, तेलीबांधा रायपुर 6. सुलभ खंडेलवाल पिता सुनील खंडेलवाल उम्र 33 साल निवासी राम सागर पारा आजाद चौंक रायपुर

















