(संवाद एक्सप्रेस)बारमते
सक्ती,बारह लाख रुपये का चेक जारी कराने के लिए मांगी थी रिश्वत एक लाख रुपए पहले ले चुके थे एसीबी ने की कार्यवाही, सक्ती जिले मे प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत स्वीकृत राशि का चेक जारी करने के बदले कथित तौर पर दो लाख रुपये रिश्वत मांगने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत सक्ती के सीईओ निखिल कश्यप,सहायक ग्रेड-3 (बाबू) अविनाश ठाकुर और कार्यालय के भृत्य लच्छन भानु को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया एसीबी ने रिश्वत की रकम बरामद कर तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है
कार्रवाई चाहता था,इसलिए उसने एसीबी बिलासपुर से संपर्क किया।

योजना के तहत 15 जून 2026 को एसीबी की ट्रैप टीम ने शिकायतकर्ता को जनपद पंचायत कार्यालय सक्ती भेजा। आरोप है कि सीईओ निखिल कश्यप ने रिश्वत की राशि बाबू अविनाश ठाकुर को लेने के लिए कहा,जबकि अविनाश ठाकुर ने रकम भृत्य लच्छन भानु को लेने का निर्देश दिया जैसे ही शिकायतकर्ता ने एक लाख रुपये की रिश्वत राशि लच्छन भानु को सौंपी,एसीबी बिलासपुर की टीम ने मौके पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया और रिश्वत की रकम बरामद कर ली।
एसीबी ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित) की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विशेष बात यह है कि यह कार्रवाई पिछले दो वर्षों के दौरान एसीबी बिलासपुर की 51वीं सफल ट्रैप कार्रवाई बताई जा रही है,जिसे भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

















