(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित मिरी के नेतृत्व में ग्राम खट्टी में स्कूली बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छोटे स्कूली बच्चों को कॉपी, पेन एवं चॉकलेट वितरित कर राहुल गांधी का जन्मदिन सेवा और जनकल्याण के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष अमृत पटेल, कोषाध्यक्ष नंदू गोस्वामी, ब्लॉक सचिव अक्तू राम यादव तथा खेम सिंह ध्रुव सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित मिरी ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा युवाओं, छात्रों और आमजन के हितों की आवाज उठाते रहे हैं। उनके जन्मदिन पर बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री वितरण कर सामाजिक सरोकार का संदेश दिया गया।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















