(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद । गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आज 25 जून 2026 स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज परिवहन विभाग (ARTO) और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर में स्कूल बसों की आकस्मिक चेकिंग का एक विशेष अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान टीम ने एक स्प्रिंज बोर्ड स्कूल के बस को रोककर उसके दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों की जांच की। जांच में पाया गया कि बस बिना वैध फिटनेस सर्टिफिकेट और पीयूसी (प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र) के सड़कों पर दौड़ रही थी। इसके अलावा, बच्चों की आपातकालीन सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी फायर एक्स्टिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र) भी बस में मौजूद नहीं था।इन गंभीर कमियों और बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ पाए जाने पर संयुक्त टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया।

इसके साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत संबंधित वाहन का ₹10,000 का ऑनलाइन ई-चालान भी काटा गया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी स्कूल प्रबंधन और वाहन स्वामियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने वाहनों के फिटनेस, परमिट, पीयूसी और अग्निशामक यंत्र जैसे अनिवार्य सुरक्षा मानकों को हमेशा दुरुस्त रखें। आने वाले दिनों में यह चेकिंग अभियान और अधिक सख्ती से जारी रहेगा।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















