(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। विकासखंड क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक शाला देवपरसुली के छात्र कुंजल, पिता नारायण सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कुंजल का चयन प्रतिष्ठित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में हुआ है। यह उपलब्धि न केवल छात्र और उसके परिवार के लिए, बल्कि पूरे विद्यालय एवं गांव के लिए गौरव का विषय है।
कुंजल की इस सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों, पालकों और ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय परिवार ने बताया कि कुंजल शुरू से ही पढ़ाई में रुचि रखने वाला छात्र रहा है और उसकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
शिक्षक गोपाल राम यादव प्रधान पाठक ने कहा
“छात्रा कुंजल मेहनती है। एकलव्य स्कूल में चयन से उसके उज्ज्वल भविष्य की नींव पड़ी है। हम चाहते हैं गांव के और बच्चे भी प्रेरणा लें।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आवास एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं, जिससे ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलते हैं।
जश्न का माहौल
चयन की खबर मिलते ही प्राथमिक शाला देवपरसूली एवं समस्त ग्रामवासियों में मुख्य रूप से दयालु राम,महेश राम, यशवंत कुमार,यादराम, बिशाली राम,लाल सिंग,जोगेश्वर, ललित राम,पुनिया बाई,दमेश्वरी ने कुंजल को बधाई दी। स्कूल में मिठाई बांटी गई।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















