(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद/राजिम। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज जिला गरियाबंद के नवनिर्मित जिला भवन का भव्य लोकार्पण रविवार को राजिम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेशभर से समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए Bhupesh Baghel ने झेरिया यादव समाज के नवनिर्मित जिला भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव ने बताया कि उनके लगातार पांचवीं बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर समाज के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम से पूर्व झेरिया यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने जगनिक यादव को पुनः प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज की एकता, शिक्षा और सामाजिक विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक भवन समाज को संगठित करने के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में Rohit Sahu एवं Janak Ram Dhruv उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव ने की। वहीं विशिष्ट अतिथियों में महेश यादव, रिखी यादव, भगत यादव, राजू यादव, अजय पटेल, बलराम यादव, बीरू यादव और दया राम यादव सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
राजिम में जिला भवन के निर्माण से झेरिया यादव समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। यह भवन समाज की एकजुटता और विकास का प्रमुख केंद्र बनेगा।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















