(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद/छुरा। गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड अंतर्गत बीजापाल में निर्माणाधीन पुल पर कार्य कर रहे 14 मजदूर बगनई नदी के तेज बहाव के कारण बीच धारा में फंस गए। लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते मजदूर बाहर नहीं निकल सके और जान बचाने के लिए पूरी रात नदी के बीच एक पेड़ पर चढ़कर बितानी पड़ी।

घटना की सूचना मिलते ही रविवार सुबह गरियाबंद और महासमुंद जिला प्रशासन ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया। प्रशासन, पुलिस और बचाव दल ने समन्वित प्रयास करते हुए सभी 14 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू किए गए मजदूरों में 10 पुरुष और 4 महिला मजदूर शामिल हैं। समय रहते चलाए गए अभियान के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।
रेस्क्यू अभियान के दौरान कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहित दोनों जिलों के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी करते रहे। सभी मजदूर सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















