(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद/कसेरू। ग्राम कसेरू की होनहार छात्रा जिज्ञासा ठाकुर ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर एकलव्य आवासीय विद्यालय में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिज्ञासा, तोरण लाल ठाकुर की पुत्री हैं और सरस्वती शिशु मंदिर कसेरू की छात्रा हैं।
जिज्ञासा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय परिवार तथा पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने इसे गांव के लिए गौरव का क्षण बताते हुए छात्रा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

विद्यालय परिवार ने जिज्ञासा की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि जिज्ञासा भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूकर अपने परिवार, विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेगी।
जिज्ञासा की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और सही मार्गदर्शन के बल पर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उनकी इस सफलता पर क्षेत्रभर से बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















