(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। शिक्षा के क्षेत्र में गरियाबंद जिले के विद्यार्थियों ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं सहयोग से शासन द्वारा आयोजित बी.एससी. नर्सिंग, बी.फार्मा तथा एन.सी.बी.पी. (NCBP) के आई.पी.ई.पी. (IPEP) कार्यक्रम के अंतर्गत बी.एससी. डीएमएलटी सहित विभिन्न प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं में जिले के 58 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कलेक्टर बी.एस. उइके ने सभी चयनित विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र एवं शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने कहा कि जिले के युवाओं की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और समाज व जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
चयनित विद्यार्थियों में ग्राम नयापारा बरबाहरा के रोहित कुमार नेताम भी शामिल हैं। रोहित के चयन से परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला प्रशासन ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और कैरियर के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि उचित मार्गदर्शन और मेहनत के बल पर ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राएं भी बड़े लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

















