(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। गरियाबंद जिले के नवनियुक्त कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज पूर्वान्ह जिला कार्यालय में निवर्तमान कलेक्टर श्री बीएस उइके से कार्यभार लेकर अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान निवर्तमान कलेक्टर श्री उइके ने नवनियुक्त कलेक्टर श्री शर्मा को पुष्प गुच्छ भेंटकर नए दायित्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि 2012 बैच के आईएएस श्री शर्मा गरियाबंद जिले के 14वें कलेक्टर के रूप में नियुक्त किये गये हैं। इससे पूर्व कलेक्टर श्री शर्मा समाज कल्याण के संचालक के रूप में कार्यरत थे। पदभार ग्रहण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर श्री शर्मा का स्वागत किया। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से परिचयात्मक चर्चा की। साथ ही जिले में चल रहे कार्याे की सामान्य जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्री शर्मा ने जिले के विकास की गति को आगे बढ़ाने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत व बेहतर क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी। जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजनों को लाभान्वित किया जाएगा। पदग्रहण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, श्री नवीन भगत सहित समस्त एसडीएम एवं समस्त विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे। इसके उपरांत कलेक्टर श्री शर्मा ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments











