(संवाद एक्सप्रेस)देवभोग। देवभोग मुख्यालय से करीब 4 किलोमीटर दूर कुम्हड़ई तेल नदी के ऊपर सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो से एक बाइक अनियंत्रित होकर जा टकराई। हादसे में बाइक चालक हुकमत यादव पिता तिलचंद यादव, उम्र 38 वर्ष घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार हुकमत यादव देवभोग से अपने घर की ओर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान कुम्हड़ई तेल नदी के ऊपर खड़ी गाड़ी से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई है, वहीं चेहरे और सिर पर भी चोट लगी है।

घटना की सूचना मिलते ही 112 टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग पहुंचाया। आरक्षक संतोष कुमार जांगड़े एवं चालक राहुल कुमार कश्यप ने तत्परता दिखाते हुए घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाया। घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग में उपचार जारी है।
बीएमओ प्रकाश साहू ने बताया कि हादसे में घायल हुकमत यादव के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। घायल की स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें रायपुर रेफर किया जा रहा है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments











