(संवाद एक्सप्रेस)देवभोग। रक्षाबंधन के पर्व पर राखी बंधवाने और बांधने के लिए निकले परिवार उस वक्त हादसे का शिकार हो गए, जब NH-130C पर डोहेल के पास दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। इनमें लालधर यादव समेत एक अन्य घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल उपचार की आवश्यकता को देखते हुए मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) देवभोग पहुंचाया।

रक्षाबंधन जैसे खुशी के पर्व पर हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है और हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
अपडेट: घायलों की स्थिति और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments











