(संवाद एक्सप्रेस) बारमते
जांजगीर चांपा,थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद आरोपी को नशा मुक्ति केंद्र रायपुर से पकड़ा,गंभीर मारपीट का मामला हत्या में बदला,जिले के थाना पामगढ़ थाना क्षेत्र का मामला उधारी के ₹2,000 मांगने को लेकर हुए विवाद में युवक शिवा उर्फ भोलेशंकर टंडन के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पामगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी अविनाश उर्फ मन्नू कुर्रे (26 वर्ष)निवासी पामगढ़ को रायपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

घायल शिवा का उपचार रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में चल रहा था,जहां 30 अगस्त 2026 को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने मर्ग डायरी प्राप्त कर उसे अपराध डायरी में शामिल किया तथा प्रकरण में हत्या संबंधी धारा 103(1) बीएनएस सहित अन्य धाराएं जोड़ी गईं।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ.यूलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन एवं SDOP शिवरीनारायण श्री तोमेश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई आरोपी के रायपुर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना स्वीकार किए जाने पर उसे 31 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।











