(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के ग्राम कस में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दो दिवसीय श्री रामचरित मानसगान एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 3 एवं 4 सितंबर को किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में श्रद्धालु मानसगान के साथ भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में शामिल होंगे।
कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक भवन, मेन रोड कस में होगा। 3 सितंबर को सुबह 9 बजे पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद सुबह 10:30 बजे से मानसगान शुरू होगा। वहीं 4 सितंबर को सुबह 10 बजे से मानसगान का आयोजन किया जाएगा। 4 सितंबर की रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का भव्य जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष गरियाबंद श्रीमती लालिमा पारस ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कस की सरपंच श्रीमती लीना रविन्द्र ध्रुव करेंगी। विशिष्ट अतिथियों के रूप में जनपद पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष लेखराम साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष युगल किशोर पाण्डेय एवं जनपद सदस्य मालगांव भीम निषाद उपस्थित रहेंगे।
आयोजक समस्त ग्रामवासी, ग्राम कस ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का आनंद लेने तथा जन्मोत्सव में सहभागी बनने की अपील की है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments











