(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में देवभोग वृत्त में आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 6.500 लीटर महुआ शराब जब्त की है। जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 1,300 रुपये बताई गई है।
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को देवभोग वृत्त क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान देवानंद सिन्हा पिता तीजऊ राम सिन्हा, निवासी ढोडरा, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद के कब्जे से महुआ शराब बरामद की गई।

मामले में आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया है।
इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक नागेश राज श्रीवास्तव सहित आबकारी विभाग के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विभाग द्वारा अवैध शराब के कारोबार एवं परिवहन के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments











