(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। ग्राम पंचायत हरदी के आश्रित ग्राम श्यामनगर हरदी में जय भोले युवा समिति के तत्वावधान में तीज महोत्सव का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा, संस्कृति और पारंपरिक खेलों की शानदार झलक देखने को मिली। पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहा और बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
महोत्सव के दौरान *फुगड़ी, मटका फोड़, बोरा दौड़, रेल रेस, कुर्सी दौड़, रस्सी दौड़ एवं स्लो साइकिल दौड़* सहित विभिन्न छत्तीसगढ़ी पारंपरिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ हिस्सा लिया तथा ग्रामीणों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि लेखराम साहू, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गरियाबंद, मिथलेश ध्रुव, सरपंच ग्राम पंचायत हरदी*, सहित ग्राम पंचायत के पंचगण एवं ग्राम के प्रमुख नागरिक भागवत साहू, शिवप्रसाद यादव, ढेलऊ साहू, कार्तिक साहू, भिखारी साहू, अगहन साहू एवं तिहार सिंह साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, पारंपरिक विरासत और सामाजिक एकजुटता को जीवंत रखने का सशक्त माध्यम हैं। तीज महोत्सव के माध्यम से नई पीढ़ी को भी अपनी गौरवशाली परंपराओं और ग्रामीण संस्कृति से जोड़ने का सुंदर प्रयास किया गया।

कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने में थामेस्वर साहू, कौशल साहू, गौर सिंह साहू, खेमू यादव, सागर गौटिया, जीवन साहू, तोषण साहू, महेश साहू एवं पुकेश साहू सहित जय भोले युवा समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।
उल्लास, उमंग और अपनत्व से सराबोर इस आयोजन ने श्यामनगर हरदी में सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की। तीज महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब और महिलाओं-बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को यादगार बना दिया।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments











