(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिले के पोंड क्षेत्र में जंगली भालू के विचरण की सूचना सामने आने के बाद ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है। बताया जा रहा है कि एक जंगली भालू को पोंड हाई स्कूल के पास मेन रोड के आसपास विचरण करते हुए देखा गया है। भालू की मौजूदगी की सूचना के बाद पोंड सहित आसपास के कूटेना और कुकदा गांवों में ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
ग्रामीणों से विशेष रूप से कहा गया है कि अंधेरे के समय नंदी नाले की ओर जाने से बचें। वहीं सुबह-सुबह अकेले खेत-खलिहान की ओर जाने से भी परहेज करें। ग्रामीणों को समूह में और सावधानीपूर्वक आवाजाही करने की सलाह दी गई है।
वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, भालू दिखाई देने की स्थिति में उसके नजदीक जाने, उसका पीछा करने अथवा उसे किसी भी तरह से परेशान करने से बचना चाहिए। भीड़ लगाकर भालू को घेरने का प्रयास भी खतरनाक हो सकता है।
ग्रामीणों से अपील की गई है कि यदि कहीं भालू दिखाई देता है तो तत्काल इसकी सूचना नजदीकी वन कर्मचारी अथवा वन विभाग को दें, ताकि मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
वन क्षेत्र से लगे गांवों में भालू की गतिविधि को देखते हुए ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और सतर्कता बरतें। सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की भी अपील की गई है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments











