(संवाद एक्सप्रेस) बारमते
सेवा संकल्प अभियान के तहत ओटगन में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का किया सम्मान
तिल्दा नेवरा,सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत ओटगन के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल की अध्यक्ष एवं मिशन वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद रानी जैन की प्रमुख सहभागिता रही उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों से मुलाकात कर उनका अन्नप्राशन कराया तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिका दीदियों का सम्मान किया
कार्यक्रम के दौरान रानी जैन ने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि आज के नन्हे बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उनके स्वस्थ विकास के लिए उचित पोषण,संतुलित आहार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बच्चों को बचपन से ही पौष्टिक आहार और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में परिवार,समाज और संबंधित कार्यकर्ताओं को मिलकर प्रयास किया।
रानी जैन ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका दीदियां गांव स्तर पर बच्चों तथा माताओं के पोषण एवं स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके समर्पण और सेवाभाव को सम्मानित करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से बच्चों के स्वस्थ विकास की मजबूत नींव तैयार होती है।
कार्यक्रम में बच्चों के अन्नप्राशन के साथ पोषण आहार और बाल स्वास्थ्य को लेकर हल्के-फुल्के संवाद के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया गया। बच्चों के साथ समय बिताते हुए रानी जैन ने कहा कि बच्चों की मुस्कान और उनका स्वस्थ बचपन ही समाज की सबसे बड़ी खुशी है इस अवसर पर सौरभ जैन, उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल, ग्राम पंचायत ओटगन के सरपंच हिमांशु तिवारी, उपसरपंच खेमेन धुरू एवं पंचगण, मयंका तिवारी, बाल विकास विभाग अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, ग्राम पंचायत के वरिष्ठजन, ग्रामवासी तथा बड़ी संख्या में नन्हे-मुन्ने बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संदेश रहा कि स्वस्थ बचपन ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की आधारशिला है।











