(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित मिरी के नेतृत्व में राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ जनआंदोलन के तहत पदयात्रा निकाली गई। विधायक जनक ध्रुव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा की शुरुआत की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

आंदोलन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनके खिलाफ मुकदमा चलाने और गिरफ्तारी की मांग उठाई। पार्टी के नेताओं ने कहा कि इन मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता युगल किशोर पांडेय, डिलेश्वर देवांगन, महेंद्र राजपूत, रमेश मेश्राम, हबीब मेमन, कल्याण सिंह कपिल, कुशल देवांगन, भानु सिन्हा, मनीष ध्रुव, प्रदीप यादव, नंदू गोस्वामी, प्रभूलाल सिन्हा, केशु सिन्हा, अमृत पटेल, कुश पांडेय, हेमनाथ पुजारी, समीद खान, अजगर खान, हरीश देवांगन, आत्माराम मरकाम, नेपाल यादव, कादर हिंगोरा, अवध राम यादव, रूपेश दीवान, लक्ष्मण चक्रधारी, गोपीनाथ कारके, सूरज यादव, मनराखन चतुर्वेदी, मुनाजिर खान, द्वारिका ठाकुर, बिसाहू सिन्हा, संजय गोस्वामी और महेंद्र बारले सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments











