(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए गरियाबंद जिले में 28 अक्टूबर, बुधवार को सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा 27 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। यह आदेश कलेक्टर के निर्देशानुसार तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, 28 अक्टूबर को जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी विद्यालय बंद रहेंगे। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर संभावित खराब मौसम और अत्यधिक बारिश को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी या जोखिम का सामना न करना पड़े।

जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद द्वारा जारी आदेश की प्रतिलिपि लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर, कलेक्टर गरियाबंद, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर, जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों तथा समस्त विद्यालय प्रमुखों को आवश्यक सूचना एवं कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
प्रशासन ने मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। जिले के सभी संबंधित विद्यालयों में 28 अक्टूबर को घोषित अवकाश का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments











