(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। ग्राम पंचायत हरदी में मितानिन दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव की मितानिन दीदियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का स्मृति चिन्ह एवं साल-साड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष श्री सोहन ध्रुव उपस्थित रहे। उन्होंने मितानिन दीदियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में इनका महत्वपूर्ण योगदान है। इनके निस्वार्थ सेवा भाव और समर्पण से समाज को नई दिशा मिलती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनपद पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष श्री लेखराम साहू ने मितानिन दीदियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गांव में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में इनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विपरीत परिस्थितियों में भी ये सभी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं देती हैं। इनका सम्मान करना हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments











