Author: Satyanarayan Vishwakarma

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

गरियाबंद। राजिम। शासकीय पं. रामबिशाल पाण्डेय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, राजिम में शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए एक वृहद अनुठा सीडबॉल महाभियान चलाया है। इस विशेष अभियान में छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग प्रकार के पेड़ों के बीजों से एक लाख सीड बाल तैयार किए और विद्यालय प्रांगण में आकर्षक प्रदर्शनी लगाकर प्रस्तुत किया। यह महाअभियान विद्यालय के एनसीसी अधिकारी एवं इको क्लब के जिला डीआरजी सागर शर्मा और मिशन लाइफ (इको एवं यूथ) क्लब की प्रभारी व्याख्याता समीक्षा गायकवाड़ के संयुक्त मार्गदर्शन में एनसीसी, मिशन लाइफ इको क्लब व साइंस क्लब के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित किया गया।…

Read More

गरियाबंद। जिले के मैनपुर क्षेत्रान्तर्गत राजाडोलर–मटला पहाड़ियों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5.22 करोड़ के इनामी 10 नक्सली मारे गए। इनमें माओवादी संगठन के बड़े नेता भी शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों में मोदेम बलालकृष्ण उर्फ मनोज (सेंट्रल कमेटी सदस्य), प्रमोद उर्फ पांडना (ओडिशा राज्य कमेटी सदस्य), विष्णु उर्फ जाडा बैक्टर (ओडिशा राज्य कमेटी सदस्य) जैसे शीर्ष नक्सली शामिल हैं। इनके अलावा अन्य 7 माओवादी भी ढेर किए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ई-30, एसटीएफ, सीआरपीएफ व कोबरा 207 बटालियन की संयुक्त टीम ने नक्सल विरोधी अभियान चलाया था। 11 सितंबर की सुबह 8 बजे…

Read More

जांजगीर-चांपा। मूलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत नारियरा के ठेका कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का शव संजय नगर पटवारी कार्यालय के पीछे नहर किनारे पीपल के पेड़ से रस्सी के फंदे में लटका मिला। मृतक की पहचान धांजू यादव पिता लालाराम यादव (उम्र 23 वर्ष), निवासी नारियरा, थाना मूलमुला, तहसील अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मूलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ भेजा गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच…

Read More

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग कार्यालय एवं जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर के दिशा-निर्देशन में आज दिनांक 11 सितम्बर 2025, गुरुवार को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, गरियाबंद में युवा सांसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय कार्यप्रणाली और नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा। इस कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी भूमिका निभाकर संसदीय वातावरण का अनुभव किया। पदाधिकारियों की घोषणा इस आयोजन में विद्यार्थियों को जिम्मेदारी सौंपकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को जीवंत किया गया— • स्पीकर – भावेश साहू…

Read More

मैनपुर। आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर का प्राथमिक शाला आज किसी पहचान का मोहताज नहीं रहा। इस पाठशाला में निरंतर कई पहल हो रहे है।जो की अन्य शालाओं के लिये मिशाल बनता जा रहा है। यह शाला क्षेत्र का एकमात्र पाठशाला है जो स्मार्ट पाठशाला है जहाँ मल्टीमीडिया प्रोजेक्टर से पढ़ाई होती है। साथ ही साथ इस पाठशाला के दीवारों में ऐसे ऐसे चित्र उकेरे गए है यहाँ बोलती दीवारें ,बच्चों का कार्नर , विभिन्न टीएलएम , और FLN पोस्टर विद्यालय को अलग बनाती है ।यहाँ के शिक्षक आलोक शर्मा बताते है कि यह शाला पहले ऐसा नही था। यह पाठशाला भवन जर्जर…

Read More

महासमुंद। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेमचा के नहर पुलिया के पास आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने नहर में एक नग्न शव तैरते हुए देखा। शव को देखकर ग्रामीणों में दहशत और सनसनी का माहौल फैल गया। इसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों ने डायल–112 को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। प्रथम दृष्टया मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है और दो दिन से अधिक समय…

Read More

गरियाबंद। फिंगेश्वर सिंचाई अनुविभाग में नहर मरम्मत कार्यों को लेकर सामने आई वित्तीय अनियमितताओं की जांच अब जिला प्रशासन के संज्ञान में है। हालांकि इस मामले में कुछ तथाकथित दस्तावेज़ों और भ्रम फैलाने वाली गतिविधियों ने विभाग की छवि को प्रभावित करने का प्रयास जरूर किया है, लेकिन जल संसाधन विभाग ने समय रहते पारदर्शिता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए उचित कदम उठाया है। मरम्मत कार्यों की प्रक्रिया रही नियमानुसार बताया जाता है कि जनवरी-फरवरी 2025 में टेल एरिया के किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से फीस वर्क ठेकेदारों के माध्यम से नहरों की मरम्मत का…

Read More

गरियाबंद। जिले में लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं और सोशल मीडिया पर धारदार हथियारों के साथ फोटो–वीडियो पोस्ट करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने गरियाबंद पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। साइबर सेल की मदद से थानावार कार्रवाई कर पुलिस ने ऑनलाइन ऑर्डर किए गए पेन चाकू, बटन चाकू, पॉकेट चाकू समेत कुल 300 चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आकर्षक डिजाइन और सस्ते दामों में ये चाकू आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं। युवा इन्हें शौकिया, दिखावे के लिए खरीद रहे हैं और सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) पर हथियारों के साथ फोटो–वीडियो अपलोड…

Read More

देवभोग। नगर के सोनामूंदी स्थित देशी एवं अंग्रेजी शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर आज स्थानीय वार्डवासियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। महिलाओं और पुरुषों की बड़ी संख्या धरना स्थल पर जुटी, जहां महिलाओं ने चूल्हा–चौका तक लगा लिया और साफ कर दिया कि जब तक शराब दुकान नहीं हटती, आंदोलन जारी रहेगा। महिलाओं का चूल्हा–चौका आंदोलन धरना स्थल पर महिलाओं ने चूल्हा–चौका लेकर मोर्चा संभाला। उनका कहना है कि यह आंदोलन सिर्फ दिखावा नहीं है, बल्कि वे पूरी तैयारी के साथ तब तक डटी रहेंगी जब तक प्रशासन दुकान हटाने का ठोस निर्णय नहीं लेता। वहीं,…

Read More

बीजापुर। जिले में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर के घर पर बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने चट्टानपारा इलाके में स्थित आरोपी के बाड़े में बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जानकारी के अनुसार, नगर पालिका और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को चिह्नित किया और फिर बुलडोजर की मदद से ध्वस्तीकरण…

Read More