Author: Satyanarayan Vishwakarma

Satyanarayan Vishwakarma serves as the Chief Editor of Samwad Express, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering topics such as local and regional developments

(संवाद एक्सप्रेस)रायपुर। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। भारत ने न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही टीम इंडिया लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है। भारतीय टीम की इस शानदार उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने…

Read More

संवाद एक्सप्रेस।जिला ब्यूरो चीफ शहडोल विजय कुमार विश्वकर्मा  शहडोल। के रूंगटा पेट्रोल पंप पर दिखा क्रिकेट का असली रोमांच। भारत-न्यूजीलैंड के बीच T-20 वर्ल्ड कप फाइनल का आनंद अब बड़ी स्क्रीन पर! ईंधन भी, और टीम इंडिया का समर्थन भी। रूंगटा पेट्रोल पंप की इस शानदार पहल को हमारा सलाम क्रिकेट भारत में केवल एक खेल नहीं, बल्कि एक जुनून है। इसी जुनून की एक जीवंत तस्वीर शहडोल जिले के बजरंग फिलिंग स्टेशन रूंगटा पेट्रोल पंप पर देखने को मिली। यहाँ पंप संचालक और स्टाफ ने ग्राहकों को एक सुखद सरप्राइज देते हुए परिसर में विशाल एलईडी स्क्रीन (Giant Screen)…

Read More

संवाद एक्सप्रेस | जिला ब्यूरो शहडोल | विजय कुमार विश्वकर्मा शहडोल। जिले के नगर परिषद बकहो अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 अमलई बस्ती इन दिनों विकास के एक नए “अनोखे मॉडल” का गवाह बन रहा है। यहां विकास का अर्थ शायद जमीन के ऊपर नहीं बल्कि जमीन के नीचे तलाशा जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि बस्ती के नीचे सुरंग बनाकर कोयले का अवैध खनन खुलेआम जारी है और प्रशासन मानो गहरी नींद में लीन है। अमलई बस्ती में जिस जगह सुरंग बनाकर कोयला निकाला जा रहा है, उससे महज लगभग 200 मीटर की दूरी पर क्षेत्र का सबसे बड़ा…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला गरियाबंद द्वारा धर्मनगरी राजिम के कृषि उपज मंडी प्रांगण में महतारी वंदन सम्मेलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रभर से हजारों की संख्या में माताएं, बहनें एवं स्व-सहायता समूह की महिलाएं उत्साहपूर्वक शामिल हुईं। कार्यक्रम स्थल पर नारी शक्ति का विशाल जनसमूह उमड़ा, जिसने महिला सम्मान और सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजिम विधायक रोहित साहू रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत राजिम के अध्यक्ष महेश यादव ने की। मंच पर जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष इन्द्राणी…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)रियाबंद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद द्वारा गांधी मैदान स्थित मंगल भवन में महिलाओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलेभर से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मान देना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में उनकी भूमिका को मजबूत बनाना रहा। आयोजन की शुरुआत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ की गई,…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेश तिवारी को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति का अनुमोदन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने किया है। यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासनिक महामंत्री मलकीत सिंह गैन्दू तथा जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा द्वारा की गई है। संगठन में मीडिया और जनसंपर्क को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी ज्ञानेश तिवारी को दी गई है। ज्ञानेश तिवारी को जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। वनमंडल अंतर्गत गरियाबंद और परिक्षेत्र में तेंदुए के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं ने इलाके में भय का माहौल पैदा कर दिया है। इन घटनाओं में एक नाबालिग बच्ची सहित दो लोग घायल हुए हैं। लगातार दो हमलों के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है और वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। खेत में सो रही बच्ची पर तेंदुए का हमला मिली जानकारी के अनुसार, गरियाबंद परिक्षेत्र के बारुका सर्कल अंतर्गत ग्राम बारूक निवासी संतोषी कमार सोमवार शाम अपने परिजनों के साथ जंगल से लगे खेत में रखवाली के लिए गई थी। गर्मी…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद।जिला गरियाबंद पुलिस को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मैनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सांपसाटी जंगल एवं पहाड़ी इलाके में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में नगद राशि, हथियार, आर्म्स-एम्यूनेशन तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पुलिस ने बरामद किए हैं। संयुक्त पुलिस कार्रवाई में कुल 46 लाख 31 हजार 500 रुपये नकद सहित बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री जब्त की गई है। इस कार्रवाई को क्षेत्र में नक्सली नेटवर्क के खिलाफ बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। आत्मसमर्पित माओवादियों से मिली अहम जानकारी पुलिस अधिकारियों के अनुसार शासन की पुनर्वास नीति…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद/राजिम। भारतीय राजनीति में सम्मान के साथ लिया जाने वाला नाम पंडित श्यामा चरण शुक्ला की 100वीं पुण्यतिथि पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें दूरदर्शी और जनहितैषी नेता बताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता नादिर कुरैशी ने कहा कि पंडित श्यामा चरण शुक्ला एक अनुभवी भविष्यदृष्टा राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में विकास और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि शुक्ला जी का व्यक्तित्व सादगी, प्रशासनिक क्षमता और किसानों के प्रति समर्पण का प्रतीक था। पंडित श्यामा चरण शुक्ला…

Read More

(संवाद एक्सप्रेस)गरियाबंद। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं कानून व्यवस्था के दायरे में संपन्न कराने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस द्वारा रेंज स्तरीय विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने जिलेभर में एक साथ बड़ी रेड कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों पर सख्त प्रहार किया। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह अभियान पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष रणनीति बनाकर पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया। 26 पुलिस टीमों ने…

Read More